Posts

Showing posts from April, 2023

पड़ोस से उभरते चीन के खतरे- स्वदेश (13.04.2023)

Image
चीन ने भारत को घेरने के उद्देश्य से बांग्लादेश के काक्स बाज़ार के अंदर 2.2 बिलियन डॉलर की लागत से सबमैरिन बेस बनाया है। इसे 20 मार्च 2023 को चालू किया गया है, जहां चीन के दो सब-मैरिन रह सकेंगे। इसीप्रकार मेघालय व त्रिपुरा के निकट सिलहट एयरपोर्ट का निर्माण चीन वर्ष 2016 से भारत को घेरने के लिए कर रहा था। भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति की सफलता तब महसूस हुई जब 19 मार्च को ही बांग्लादेश ने भारत को चटगांव व सिलहट पोर्ट के प्रयोग की पेशकश कर दी। काक्स बाजार के उत्तर में स्थित चटगांव सिर्फ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कनेक्टिविटी ही नहीं है, बल्कि चीन पर नियंत्रण के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भी है। साथ ही नेपाल व भूटान के लिए सामुद्रिक व्यापार भी यही से होता है।   https://epaper.swadesh.in/ArticlePage/APpage.php?edn=Bhopal%20Main-Edition&articleid=SWADNEW_BHO_20230413_6_5&artwidth=305px                वर्तमान भू-राजनीतिक वास्तविकताओं के कारण डोकलाम में भारत, चीन और भूटान के बीच मौजूदा त्रि-जंक्शन विवाद को सुलझाने में चीन को भी श...