Posts

Showing posts from June, 2023

विश्व में महत्वपूर्ण हो रही भारत की भूमिका, दैनिक जागरण (29.06.2023)

Image
चीन की बढ़ती आक्रामक विस्तारवादी नीतियां तथा रूस के साथ उसकी निकटता से उपजी भू-राजनीतिक परिस्थितियां अमेरिका के एकल वैश्विक नेतृत्व को चुनौती दे रही है। अमेरिका को अपनी स्थिति बरकरार रखने तथा चीन पर नियंत्रण के लिए भारत का साथ जरूरी है । चीन व रूस को छोड़कर विश्व के लगभग सभी शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका के साथ जुड़े हैं , जबकि भारत की अपनी रणनीतिक स्वायतत्ता है। अब यदि भारत अमेरिका के साथ आता है तो चीन की चुनौती का सामना करने में अमेरिकी समृद्ध हो जाएगा। साथ ही आतंकवाद , महामारी , जलवायु जैसी समस्याओं को सुलझाने में भारत का योगदान भी महत्वपूर्ण रहने वाला है।  National Edition https://epaper.jagran.com/mepaper/29-Jun-2023-262-national-edition-national-page-9.html?utm_source=referral&utm_medium=Twitter&utm_campaign=web_share via @Dainik Jagran

बहुध्रवीय वैश्विक व्यवस्था में भारत- दैनिक जागरण, राष्ट्रीय संस्करण (17.06.2023)

Image
भारत का अमेरिका ,  रूस और यूरोप तीनों से ही अच्छे संबंध हैं। एक तरफ भारत क्वाड का सदस्य है ,  वहीं दूसरी तरफ  शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)  में शामिल हैं और इस वर्ष 2023 में इसकी अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत ब्रिक्स में सदस्य है तथा जापान में हुए जी-7 में निमंत्रित भी हुआ था। यदि भारत नाटो प्लस में जुड़ जाता है तो भारत की रणनीतिक स्वायत्तता लगभग समाप्त हो जाएगी तथा रूस के साथ संबंध भी संदेह के घेरे में आ जाएगा।   इसलिए अपने रणनीतिक हितों का ध्यान रखते हुए भारत को विश्व के सबसे बड़े सुरक्षा संगठन नाटो से  केवल  उचित संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है।           सोवियत संघ के पतन के साथ ही शीत युद्ध की समाप्ति हो गयी और अमेरिका विश्व स्तर पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा , जिससे एक ध्रुवीय विश्व व्यवस्था की शुरुआत हुई। शीत युद्ध के दौरान अमेरिका से संबंधों का लाभ उठाकर चीन ने खुद को विकसित कर लिया और आज विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर अमेरिका को चुनौती भी देने लगा है। वर्तमान में यूक्रेन युद्ध के क...