विजय दिवस- 16 दिसम्बर
266 दिन के भीषण रक्तपात, 30 लाख लोगों की हत्या, चार लाख महिलाओं से दुष्कर्म, करोड़ो का विस्थापन देने वाले क्रूर पाकिस्तान से बांग्लादेशियों को आज ही के दिन 16 दिसम्बर को भारत ने मुक्ति दिलायी थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93,500 सैनिकों को बंदी बना कर मात्र 12 दिन में बांग्लादेश को स्वतंत्र करा लिया। एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में चिह्नित हुआ बांग्लादेश आज 2021 में अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।